ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / लॉकडाउन के सन्नाटे के बीच तोबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी चार गोलियां

लॉकडाउन के सन्नाटे के बीच तोबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी चार गोलियां

28-Mar-2020 12:46 PM

BHAGALPUR:भागलपुर के नवगछिया का राजेंद्र कॉलोनी लॉकडाउन के पसरे सन्नाटे के बीच सुबह के करीब 11 बजे गोलियों की आवाज से अचानक दहशत में आ गया, लोग सहम गये। एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए अपराधियों ने उसे घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत है। पुलिस अपराधियों की छापेमारी में जुट गयी है।


अपराधियों ने नवगछिया नया टोला निवासी किशोर चौरसिया के बेटे गुलशन कुमार उर्फ गुड्डू को गोलियों से भून दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को  आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित गुलशन कुमार ने पुलिस को बयान दिया है कि नवगछिया के विषाय टोला निवासी बिजली पासवान का बेटे भरत कुमार समेत पांच लोगों ने मिलकर उस पर गोली चलाई है। गुलशन को चार गोली लगी है। जिसमें एक पेट में एक सीने पर एक पैर में और एक हाथ में लगी है।


मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है बताते चलें कि घटना उस समय की है जब एसडीओ, एसडीपीओ और थाना प्रभारी बाजार में लॉक डाउन का जायजा ले रहे थे उसी समय वह राजेंद्र कॉलोनी के मोड़ पर खड़े थे। तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी सूचना मिलने पर एसडीपीओ रविंद्र भारती व थाना प्रभारी राज कपूर कुशवाहा अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है।