ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन

लॉकडाउन के बीच केन्द्र सरकार का बड़ा एलान, 40 हजार करोड़ बढ़ा मनरेगा का बजट

लॉकडाउन के बीच केन्द्र सरकार का बड़ा एलान, 40 हजार करोड़ बढ़ा मनरेगा का बजट

17-May-2020 12:12 PM

DELHI :अभी-अभी केन्द्र सरकार ने बड़ा एलान किया है।  केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की योजना मनरेगा के बजट में बड़ा इजाफा किया है। मनरेगा के बजट में 40हजार करोड़ का इजाफा किया गया है।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने इसका एलान करते हुए कहा कि मनरेगा का बजट 40 हजार करोड़ रुपये बढ़ा दिया गया है।  पहले मनरेगा का बजट 61 हजार करोड़ रुपये था, अब इसमें 40 हजार करोड़ का इजाफा किया गया है।


निर्मला सीतारमण ने बताया कि बहुत सारे प्रवासी मजदूर अपने गांव जा रहे हैं इसलिए मनरेगा में कुछ प्रावधान किए हैं ताकि अगर वो भी मनरेगा में जुड़ना चाहे तो नामांकन करा सकें। सरकार अब मनरेगा के लिए अतिरिक्त 40,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।


वित्त मंत्री ने कहा कि गरीबों को खाना मुहैया कराया जा रहा है।इसके अलावा कैंप में रह रहे लोगों तक भी मदद पहुंच रही है। गरीबों तक फौरन आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों की घोषणाओं में कई सुधार रहे हैं जिसमें जमीन, मजदूर, लिक्विडिटी और कानून को संबोधित किया गया है। गरीबों को तुरंत आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है. दालें भी 3 महीने पहले एडवांस में दे दी गईं हैं।


निर्मला सीतारमण ने बताया कि कुल 20 करोड़ जनधन खातों में पैसे डाले गए हैं। जन धन योजना के तहत महिला खाता धारकों को 20,267 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं और जरूरतमंदों को सीधे कैश पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अबतक 16 हजार 394 करोड़ सीधे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं और 6.81 करोड़ उज्जवला सिलेंडर बांटे गए हैं।