Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
22-Apr-2020 02:30 PM
By PANKAJ
GAYA : देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच तमाम तरह की विमान और रेल सेवाओं समेत परिवहन के तमाम संसाधनों को बंद कर दिया गया है। इस बीच गया के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमान उतरे हैं। ये दोनों विशेष विमान यहां फंसे विदेशी यात्रियों को लेने पहुंचे।
बोधगया, राजगीर और नालंदा जैसे तमाम बौद्ध तीर्थ स्थलों पर फंसे म्यांनमार के पर्यटकों को लेने ये दोनों विमान गया पहुंचे। म्यांनमार सरकार ने भारत सरकार से इसकी मंजूरी ली थी। कोरोना संक्रमण के बीच फंसे 281 यात्रियों को लेकर इन दोनों विमानों ने उड़ान भरी। इससे पहले बोधगया,राजगीर, नालंदा और वाराणसी से आये म्यांनमार के यात्रियों की जांच सम्बन्धित मेडिकल टीम के द्वारा की गई उसके बाद सभी यात्रियों को एयरपोर्ट के अंदर भेजा गया।
गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया की यह सभी यात्री म्यांमार के वर्मिस पसिंजर है जो लॉक डाउन में फंसे हुए थे। भारत सरकार के स्पेशल अप्रूवल के आधार पर इन सभी यात्रियों को वापस भेजा जा रहा है।उन्होनें बताया कि म्यांनमार सरकार ने लॉकडाउन 2 में भारत सरकार से अप्रूवल के लिए प्रोसेस किया था।भारत सरकार की अनुमति और DGCA के परमिशन से दो विमान ने गया एयरपोर्ट ने बौद्धिस्ट सर्किट में फंसे 281 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी है।