Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
24-Apr-2020 10:41 AM
By PANKAJ
GAYA : गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी विमानों का आना जारी है। म्यानमांर के दो विमानों के बाद आज थाइलैंड से आए प्लेन ने गया एयरपोर्ट पर लैंड किया।विमान से बौद्धिस्ट सर्किट में फंसे 171 थाई नागरिकों और बौद्ध भिक्षुओं को वापस भेजा गया है।
बोधगया सहित विभिन्न धर्मिक बौद्ध स्थलों पर फंसे थाईलैंड के नागरिकों व भिक्षुओं को वापस अपने स्वदेश ले जाने के लिए थाई एयरवेज का विमान आज गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा है।इस विमान से 171 थाई नागरिकों को वापस भेजा गया है। सभी थाई नागरिकों को मेडिकल जांच के बाद एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर प्रवेश कराया गया।इसमें ज्यादातर बोधगया के थाई बौद्ध मठों में रहने वाले भिक्षु व बौद्ध श्रद्धालु है।
गया एयरपोर्ट के निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद गया एयरपोर्ट पर एक थाई एयरवेज का विमान पहुंचा है। उन्होनें बताया कि थाईलैंड के जो पर्यटक लॉक डाउन के वजह से फंस गए थे उन्हें लेने के लिए विशेष विमान वहां की सरकार ने भेजा है। गया एयरपोर्ट से 171 यात्रियों को इस विमान से भेजा गया है। सभी यात्री जहां रुके हुए थे वहां इनकी मेडिकल जांच की गयी है।उन्होनें बताया कि गया एयरपोर्ट पर भी मेडिकल जांच किया जा रहा है तथा सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान भी रखा जा रहा है।
बता दें कि बोधगया, राजगीर और नालंदा जैसे तमाम बौद्ध तीर्थ स्थलों पर फंसे म्यांनमार के पर्यटकों को लेने ये दो विमान 22 अप्रैल को गया पहुंचे थे। म्यांनमार सरकार ने भारत सरकार से इसकी मंजूरी ली थी। कोरोना संक्रमण के बीच फंसे 281 यात्रियों को लेकर इन दोनों विमानों ने उड़ान भरी थी।