श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
24-Apr-2020 08:49 AM
PATNA : कोरोना के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए लगाए गए लॉकडाउन 2 के खत्म होने के बाद रेलवे के सामने ट्रेन परिचालन एक बड़ी चुनौती होगी. देश में लॉकडाउन लगने के बाद से यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद है. अभी यात्री ट्रेनों में आरक्षण टिकट की बुकिंग भी बंद हैं.
लॉकडाउन खत्म होने के बाद रेलवे कब से ट्रेनों का परिचालन शुरू करेगा इसपर संशय अभी भी बरकरार है. इसी बीच खबर के मुताबिर पूर्व मध्य रेल चार माई से यात्री ट्रेनों के परिचालन को लेकर आंतरिक तैयारी करने में जुट गया है. इसे लेकर एक खाका तैयार किया जा रहा है. ताकि लोगों को संक्रमण का खतरा न हो.
तैयार खाके के अनुसार स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर एक गेट से इंट्री करायी जायेगी, जहां बैरिकेडिंग की जायेगी. हर एक यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और उसके बाद ही प्लेटफॉर्म पर भेजा जाएगा. इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा जाएगा. ट्रेनों के डिब्बे में भी सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना होगा. ट्रेनों में टिकट की बुकिंग शुरू होने पर शत-प्रतिशत बर्थ की बुकिंग नहीं की जायेगी. इसको लेकर रेलवे अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रहा है.
इस बारे में एक रेलवे अधिकारी का कहना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब ट्रेन का परिचालन किया जाएगा तो ट्रेने के टाइम से दो से तीन घंटा पहले यात्रियों को स्टेशन बुलाया जाएगा. एक्सप्रेस ट्रेनों से जनरल डिब्बा भी हटाने को लेकर विमर्श किया जा रहा है. लेकिन अभी निर्णय नहीं हुआ है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...