ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लॉकडाउन में बीमार महिला के परिजन नहीं आ सके खून देने, पुलिसकर्मियों ने...

लॉकडाउन में बीमार महिला के परिजन नहीं आ सके खून देने, पुलिसकर्मियों ने बल्ड डोनेट कर बचाई जान

05-Apr-2020 12:32 PM

 BHAGALPUR:  बीमार महिला हॉस्पिटल में भर्ती थी. इस दौरान तबीयत और बिगड़ गई. अचानक उसका अपेंडिक्स फट गया. जिसके कारण रक्तस्राव होने लगा. महिला को खून की जरूरत पड़ी, लेकिन परिजन लॉकडाउन के कारण नहीं आ पा रहे थे. ऐसे में बिहार के पुलिसकर्मियों ने महिला को अपना खून देकर जान बचाई. यह मामला भागलपुर के मायागंज हॉस्पिटल का है. 



 थानेदार और चार जवानों ने किया ब्लड डोनेट

बबरगंज थानेदार और चार पुलिसवालों ने ब्लड डोनेट कर मायागंज अस्पताल में भर्ती बांका के समुखिया मोड़ की निवासी सुमन देवी की जान बचाई. महिला को तुरंत सात यूनिट बल्ड की जरूरत थी. लेकिन परिजन नहीं आ पा रहे थे. परेशान पति लोगों से सड़क पर मदद मांग रहा था. इस दौरान पेट्रोलिंग पर निकले बाबरगंज थानेदार ने पूछा किया क्या परेशानी है तो महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन होने वाला है. परिजन खून देने के लिए नहीं आ पा रहे हैं. इतना पैसा भी नहीं है कि वह खून खरीद सके. जिसके बाद थानेदार पवन कुमार सिंह जवान सिपाही बबलू, शिव शंकर और नीरज को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे और 4 यूनिट खून महिला को डोनेट किया. 

महिला के पति ने कहा- आपलोगों के कारण बची जान

महिला के पति ने सभी जवानों प्रति आधार जताया और कहा कि आपलोगों के कारण ही मेरी पत्नी को नई जिंदगी मिली है. आपलोग मेरे लिए भगवान से कम नहीं है. इस मुश्किल घड़ी में आपलोगों ने जान बचाई है. जितने लोग भी इस मदद के बारे में सुने लोग जमकर इन पुलिसकर्मियों की तारीफ की.