ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लॉकडाउन में खुले रहेंगे मांस, मछली और अंडे की दुकान, किसानों की दिक्कत...

लॉकडाउन में खुले रहेंगे मांस, मछली और अंडे की दुकान, किसानों की दिक्कत को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

08-Apr-2020 01:08 PM

PATNA : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉक डाउन की घोषणा की गई है. बिहार में भी लॉक डाउन का काफी असर देखने को मिल रहा है. बिहार में लॉक डाउन के कारण कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. इसके साथ ही छोटे व्यापारियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पद रहा है. जिसको देखते हुए सरकार ने तमाम बड़े बदलाव किये हैं. 


बिहार सरकार ने मांस, मछली और अंडे के दुकान को खुला रखने का निर्देश दिया है. कृषि सचिव ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इसकी जानकारी दी कि लॉक डाउन के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है. कृषि और कृषि से संबंधित क्षेत्र को लॉक डाउन के दायरे से बाहर रखा है. कृषि एन सरवन कुमार ने यह जानकारी दी कि मटन, अंडे, मछली की दुकान अब खुले रहेंगे. 


कृषि सचिव एन सरवन कुमार ने बताया कि पशु चारा के दुकान भी खुला रहेंगे. किसी भी प्रकार के ट्रांसपोर्टेशन पर कोई रोक नहीं है. उन्होंने बताया कि पुलिस किसी भी दुकान को खुले रहने पर उसे बंद नहीं करेगी. कृषि विभाग ने डीजीपी को भीड़ को रेगुलेट करने को कहा है. उन्होंने बताया कि दुकान बंद रहने से किसानों, पशुपालकों, मछली उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है.