ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल

Home / news / LNMU छात्रसंघ चुनाव में स्टूडेंट्स का जोश 'हाई', जमकर हो रही वोटिंग

LNMU छात्रसंघ चुनाव में स्टूडेंट्स का जोश 'हाई', जमकर हो रही वोटिंग

01-Dec-2019 02:54 PM

DESK : ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के प्रथम चरण का मतदान रविवार को विभिन्न कॉलेजों में जारी है। यूनिवर्सिटी के दरभंगा सहित बेगूसराय, मधुबनी और समस्तीपुर के कुल 38 अंगीभूत कॉलेजों में छात्र-छात्राएं अपने मनचाहे प्रतिनिधि को चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।  वहीं शांतिपूर्ण और  निष्पक्ष चुनाव के लिए चारों जिला में स्थानीय पुलिस प्रशासन से सम्पर्क कर सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं। यूनिवर्सिटी मुख्यालय में सुबह से कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया है।

वहीं मधुबनी स्थित आरके कॉलेज और समस्तीपुर के यूपी कॉलेज में मतदान को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। इन कॉलेजों में मतदान चार दिसंबर को होंगे और मतगणना पांच दिसंबर को होगी।आरके कॉलेज में मतपत्र के प्रकाशन में गलती हो गई है। वहीं, यूपी कॉलेज में विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए चुनाव स्थगित करना पड़ा।

इधऱ यूनिवर्सिटी के कुल 43 अंगीभूत कॉलेजों में तीन कॉलेजों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इनमें दरभंगा का मिल्लत कॉलेज, मधुबनी का वीएसजे कॉलेज और समस्तीपुर का आरबीएस कॉलेज शामिल हैं। शेष 40 अंगीभूत कॉलेजों में दो कॉलेजों में मतदान स्थगित होने के बाद अब आज 38 कॉलेजों में ही मतदान जारी है। सभी कॉलेज के छात्र अपने-अपने कॉलेज में ही मतदान कर रहे हैं। संकाय चुनाव के लिए यूनिवर्सिटी मुख्यालय स्थित नरगौना में चार मतदान केंद बनाए गए हैं।