मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
14-Oct-2020 03:49 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. इसी क्रम में सभी पार्टियां भी तैयारियों में जुट चुकी है. जनसभाओं का दौर भी शुरू हो चूका है. वहीं रामविलास पासवान के निधन के बाद एक तरफ जहां लोक जनशक्ति पार्टी का माहौल गमगीन है तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव की तैयारियों में भी पार्टी के नेता जुट चुके हैं.
आज एलजेपी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने बिहार चुनाव अभियान समिति की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान, सांसद पशुपति कुमार पारस, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, सांसद चंदन सिंह, सांसद वीणा देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजभान सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी और प्रधान महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी का नाम शामिल है.
इनके अलावा रेणु कुशवाहा, राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, उषा विद्यार्थी, भगवान सिंह कुशवाहा, संजय पासवान और अशरफ अंशारी का नाम भी शामिल है. गौरतलब है कि विधासनभा चुनाव 2020 के मद्देनजर लोजपा नेताओं ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के एजेंडे पर जनता से समर्थन की अपील की है.
