गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Aug-2020 06:56 PM
PATNA : कोरोना महामारी और बाढ़ जैसी आपदा पर शुरू हुई तकरार प्रधानमंत्री के मान सम्मान और अपमान तक जा पहुंची है. चिराग पासवान पर ललन सिंह की टिप्पणी से एलजीपी नाराज है और अब एलजेपी के सांसद चंदन सिंह ने जेडीयू को नसीहत दी है.
एलजीपी सांसद चंदन सिंह ने कहा है कि लल्लन बाबू को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके नेता नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने हैं. एलजेपी सांसद ने कहा है कि प्रधानमंत्री का अपमान जेडीयू को नहीं करना चाहिए. चंदन सिंह ने कहा है कि लल्लन सिंह दरअसल अपने बयानों से कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना वाले मुहावरे को चरितार्थ कर रहे हैं.
चंदन सिंह ने लल्लन बाबू को अपना अभिभावक बताते हुए कहा है कि बिहार में कोरोना की टेस्टिंग कम हो रही है. यह सिर्फ बिहारी या लोक जनशक्ति पार्टी की नहीं बल्कि प्रधानमंत्री जी बोल रहे हैं और प्रधानमंत्री जो भी बोलते हैं तो उसे आलोचना नहीं बल्कि सुझाव समझना चाहिए.