ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / राजनेता से ज्योतिष बने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, कहा- राजनीति में जितनी भविष्यवाणियां...

राजनेता से ज्योतिष बने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, कहा- राजनीति में जितनी भविष्यवाणियां की सब सही हो गईं

11-Sep-2019 02:42 PM

By 9

PATNA: राजनीति में कभी मौसम वैज्ञानिक के नाम से मशहूर लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री इन दिनों भविष्य वेत्ता भी बन गए हैं. पटना दौरे पर पहुंचे रामविलास पासवान ने कहा है कि राजनीति में उन्होंने जो भी भविष्यवाणियां की वो सारी सही हो गई. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2015 से पहले ही उन्होंने कहा था कि राज्य में महागठबंधन की सरकार नहीं चलेगी, और ऐसा ही हुआ. रामविलास ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि एनडीए चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी, और वही हुआ. रामविलास ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह स्वीकार किया कि देश में मंदी का माहौल है. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कामकाज की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने जितना वादा किया था उससे ज्यादा काम किया. देश में प्याज, आलू और टमाटर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर रामविलास पासवान ने कहा कि साल में तीन महीनों का दौर ऐसा आता है जब आलू, प्याज और टमाटर के दाम बढ़ते हैं और यह सामान्य बात है. रामविलास पासवान ने देश में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर सवाल उठाया और कहा कि इस मामले में कठोर कानून बनाकर इस रोकने की कोशिश होनी चाहिए और इसकी सजा के लिए अगर मौत का भी प्रावधान किया जाता है तो  हमारी सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट