मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
20-Oct-2020 05:36 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है. लोजपा की तीसरी लिस्ट में कुल 42 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिन्हें चिराग पासवान ने टिकट दिया है. पहली और दूसरी लिस्ट के जैसे ही चिराग ने एक बार फिर से बीजेपी के नेताओं को भी टिकट सौंपा है, जिसको लेकर जेडीयू के खेमे में नाराजगी है. इस खबर में नीचे उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट दी हुई है.
लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में बनिया, सवर्ण और दलित के साथ महिलाओं को भी टिकट दिया गया है. इससे पहले जारी दोनों लिस्ट में भी इन्हें प्राथमिकता दी गई थी. लोजपा ने कहा है कि पार्टी इसबार अपने कार्यकर्ताओं को भी चुनावी मैदान में उतार रही है. चिराग पासवान ने कई कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है.
लोजपा इसबार भी भाजपा के साथ फ्रेंडली फाइट कर रही है. तीसरे फेज में नरकटियागंज विधानसभा सीट पर बीजेपी के साथ इनकी फ्रेंडली फाइट है. मुसलमानों को भी लोजपा की ओर से टिकट दिया गया है, अब्दुर रज़ाक़ को महिषी से उम्मीदवार बनाया गया है. आपको बता दें कि अब्दुर रज़ाक़ राजद नेता दिवंगत अब्दुल गफ़्फ़ुर के बेटे हैं, जिन्होंने महिषी से अपना नामांकन भी करा दिया है.

