ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / LJP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, इन 42 चेहरों पर चिराग को...

LJP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, इन 42 चेहरों पर चिराग को है भरोसा

08-Oct-2020 05:00 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. लोजपा की ओर से पहले चरण में 42 उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे. जैसा की चिराग पासवान ने पहले ही एलान कर दिया था कि जेडीयू के उम्मीदवारों के खिलाफ वह अपना कैंडिडेट्स उतारेंगे. उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया है. लोजपा के 42 उम्मीदवारों में कई बड़े चेहरे शामिल हैं. इस खबर में नीचे लोजपा उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट दी हुई है.


चिराग पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के सभी प्रत्याशीयों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिहार के आने वाले भविष्य लिए आप सभी का जीतना ज़रूरी है. जेडीयू को वोट देने का मतलब बिहार को बर्बाद करना. पापा की सेहत ज़्यादा ख़राब होने के कारण आप सब के बीच अभी नहीं आ पा रहा हूँ. पापा की सेहत ठीक होते ही आप सब के साथ बीच रहूँगा. आप सभी को जीत की अग्रिम बधाई.


लोजपा ने शेखपुरा से इमाम गजारि, डुमरांव से अखिलेश कुमार सिंह, करहगर से राकेश कुमार सिंह, बेलहर से कुमारी अर्चना, सिकंदरा से रविशंकर पासवान, चेनारी से चंद्रशेखर पासवान, झाझा से रविंद्र यादव, तारापुर से मीणा देवी, कुटुम्बा से सरून पासवान, बरबीघा से मधुकर कुमार, अमरपुर से मृणाल शेखर, चकाई से संजय कुमार मंडल, संदेश से स्वेता सिंह, बाराचट्टी से रेणुका देवी को उम्मीदार बनाया है.


चिराग ने गोविंदपुर से रणजीत यादव, नवादा से शशिभूषण कुमार, मोकामा से सुरेश सिंह निषाद, सूर्यगढ़ा से रविशंकर प्रसाद सिंह, मसौढ़ी से परशुराम कुमार, रफीगंज से मनोज कुमार सिंह, नोखा से कृष्ण कबीर, जगदीशपुर से भगवान  सिंह कुशवाहा, कुर्था से भुनेश्वर पाठक, बेलागंज से रामाश्रय शर्मा, राजपुर से निर्भय कुमार निराला, अतरी से अरविन्द कुमार सिंह, दिनारा से राजेंद्र सिंह, ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय, पालीगंज से उषा विद्यार्थी, धोरैया से दीपक कुमार पासवान, इमामगंज से शोभा, शेरघाटी से मुकेश कुमार यादव, जमालपुर से दुर्गेश कुमार सिंह, टिकारी से कमलेश शर्मा, अगिआंव से राजेश्वर पासवान, सासाराम से रामेश्वर चौरसिया, जहानाबाद से इंदु देवी कश्यप, सुल्तानगंज से नीलम देवी, ओबरा से डॉ प्रकाश चंद्र, नबीनगर से विजय कुमार सिंह, घोसी से राकेश कुमार सिंह और मखदुमपुर से रानी कुमारी को टिकट दिया है. 


news image

news image