ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही पहले चुनाव में हारे चिराग, रामविलास पासवान...

LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही पहले चुनाव में हारे चिराग, रामविलास पासवान की तरह परफॉर्म करने की चुनौती

23-Dec-2019 03:01 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद चिराग पासवान को पहली हार का सामना करना पड़ा है। झारखंड चुनाव बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए पहला चुनाव था लेकिन उनकी पार्टी वहां कुछ खास नहीं कर पायी। एलजेपी ने बीजेपी से अलग जाकर झारखंड चुनाव में 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार दिए थे लेकिन सभी को बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी है।

रामविलास पासवान की तरह परफॉर्म करने की चुनौती
हालांकि झारखंड में एलजेपी को पहले से ही ज्यादा उम्मीद नहीं थी लेकिन चिराग पासवान ने झारखंड चुनाव को गंभीरता से लिया था। चिराग ने ना केवल उम्मीदवारों का चयन खुद किया बल्कि वह प्रचार के लिए भी गए। स्थापना के बाद से ही पार्टी की कमान संभाल रहे रामविलास पासवान ने अपने स्वास्थ्य को देखते हुए बेटे चिराग पासवान को नेतृत्व सौंप दिया। 

अब चिराग पासवान के सामने अपने पिता जैसा परफॉर्मेंस दुहराने की चुनौती है। एलजेपी भले ही बिहार की सियासत करती रही हो लेकिन रामविलास पासवान ने बिहार के अलावे अन्य राज्यों में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को ना केवल चुनाव में उतारा है बल्कि कभी राज्यों में उन्हें जीत भी मिलती रही है।