ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब

लोजपा का महाभारत: पारस कैंप के दावों की खुली पोल, पूर्व MLC विनोद सिंह ने चिराग़ से की मुलाक़ात

लोजपा का महाभारत: पारस कैंप के दावों की खुली पोल, पूर्व MLC विनोद सिंह ने चिराग़ से की मुलाक़ात

21-Jun-2021 02:27 PM

DELHI : लोजपा के शुरू हुए महाभारत में पार्टी पर चिराग़ पासवान की पकड़ मज़बूत होती जा रही है. पशुपति कुमार पारस कैंप पार्टी के जिन नेताओ को अपने ख़ेमे में शामिल हुआ बता रहा था, उनमें से कई ने उन दावों को ग़लत करार दिया है. लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व MLC विनोद कुमार सिंह ने आज दिल्ली में चिराग़ पासवान से मिलकर पारस ख़ेमे द्वारा किये जा रहे दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि वे पूरी मज़बूती से चिराग़ पासवान के साथ खड़े हैं. 


दरअसल पशुपति पारस ख़ेमे ने दावा किया था कि लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह ने चिराग़ का साथ छोड़ दिया है. वे पशुपति पारस के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ है. पारस ख़ेमे के दावों के बाद आज विनोद कुमार सिंह ने दिल्ली में चिराग़ पासवान से मुलाक़ात की. उन्होंने कहा कि वे पूरी मज़बूती से चिराग़ पासवान और पार्टी के साथ खड़े हैं. विनोद कुमार सिंह ने कल पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भी विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर भाग लिया था. 


विनोद कुमार सिंह ने दावा किया है कि चिराग़ पासवान की आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक होगी. इससे न सिर्फ़ लोजपा को तोड़ने वालों को अपनी हैसियत का अंदाज़ा हो जायेगा बल्कि उन लोगों के भी होश ठिकाने आ जायेंगे जिन्होंने लोजपा को तोड़ने की साज़िश रची थी.