ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
12-Sep-2022 05:13 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : लेसी सिंह और बीमा भारती प्रकरण को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि लेसी सिंह-बीमा भारती प्रकरण के पीछे नीतीश कुमार का हाथ है। पार्टी के नेताओं को उलझाकर रखना नीतीश कुमार की पुरानी नीति रही है। आरसीपी ने कहा कि जेडीयू में अभी बहुत कुछ होना बाकी है।
दरअसल, आरसीपी सिंह सोमवार को सासाराम पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान आरसीपी सिंह ने जेडीयू कोटे से मंत्री लेसी सिंह और बीमा भारती के बीच चल रहे विवाद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले नीतीश कुमार ने दोनों महिला नेताओं के बीच फूट डालने का काम किया है। यह नीतीश कुमार की नीति है कि नेताओं को उलझा कर रखा जाए। हालात है कि आज दोनों महिला नेता एक दूसरे पर मुकदमा करने की बात कह रही हैं।
वहीं उन्होंने निखिल मंडल के जेडीयू से इस्तीफा देने पर कहा कि नीतीश की गलत नीतियों के कारण आज जेडीयू एक शानदार प्रवक्ता पार्टी छोड़कर चला गया। उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, जेडीयू में अभी बहुत कुछ होना बाकी है। आरसीपी ने कहा कि जेडीयू के जो भी विधायक या मंत्री चुनाव जीत कर आए हैं, क्या आज उनका विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित नहीं है। जब चुनाव मैदान में जाएंगे तो उन्हें पता चलेगा।