ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

लावारिस बच्चों को साक्षर बनाने का अनूठा प्रयास, मुजफ्फरपुर-रक्सौल-समस्तीपुर के बाद अब बेतिया रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस पाठशाला का शुभारंभ

16-Dec-2023 10:37 PM

By ALOK KUMAR

BETIAAH: रेलवे स्टेशन या प्लेटफार्म, सड़कों पर भटकने वाले लावारिस और जरूरतमंद बच्चों को अब रेल पुलिस पढाएगी। गरीब बच्चों को साक्षर बनाने की तरफ रेल पुलिस ने सराहनीय कदम बढ़ाया है। मुजफ्फरपुर, रक्सौल और समस्तीपुर के बाद बेतिया रेलवे स्टेशन से एक बार फिर इसकी शुरुआत की गयी है। 


रेल पुलिस पाठशाला के चौथे ब्रांच की शुरुआत आज बेतिया रेलवे स्टेशन पर की गयी। मुजफ्फरपुर के रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने यह अनोखी पहल शुरू की है। अब ऐसे बच्चों को शिक्षित किये जाने की जिम्मेवारी रेल एसपी ने ली है। इन बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर बच्चों को अज्ञानता और संभावित अपराध की दुनिया से मुक्त करने की कोशिश की है। 


बता दें कि मुजफ्फरपुर में यह चौथा रेल पुलिस पाठशाला है जिसका शनिवार को शुभारंभ किया गया। पूर्व में रेल थाना मुजफ्फरपुर, रक्सौल, समस्तीपुर में रेल पुलिस पाठशाला खोला गया था। अब बेतिया में इसकी शुरुआत हुई है। रेल एसपी ने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए यह एक अनूठा प्रयास है। यह सामाजिक दायित्व भी बनता है कि इन बच्चों का कल सवारें एक अपराध मुक्त वातावरण के निर्माण में हम सभी भागीदारी बने।