ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
30-Jan-2023 08:10 PM
By RANJAN
SASARAM: एक लड़के से प्यार करने की सजा आज एक लड़की आज भुगत रही है। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। दोनों ने कोर्ट मैरिज किया फिर चार साल तक साथ रहे लेकिन एक दिन उसका पति उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता को जब पता चला कि उसे धोखा देकर उसका पति दूसरी शादी रचा रहा है। जब रोत बिलखते अपने पति के घर गयी तब उसकी बातों को सुनने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने मोहनियां थाने पहुंच गयी। पुलिस से मिलकर पीड़िता ने अपनी आपबीती को सुनायी।
यूपी के गाजीपुर की रहने वाली अमृता कुशवाहा ने बताया कि मोहनिया का रहने वाला मुन्ना पासवान जिसका गाजीपुर मेरे गांव में घर के बगल में उसका मौसी का घर है और वहीं वो आता-जाता रहता था। मैंने अपने मोबाइल में पैसा डलवाने के लिए उसको अपना नंबर और पैसा दिया था उसके बाद मेरे नंबर पर फोन करने लगा बात होते-होते हमलोग में प्यार हो गया । कई बार साथ में बाहर घूमने गए और रिलेशन में भी रहे इसके बाद हमदोनो ने कोर्ट मैरिज शादी की तीन-चार सालों से मेरे साथ रिलेशन में भी रह रहा था।
पीड़िता ने बताया कि 2 साल पूर्व मुझसे शादी किया था अब मुझसे चीट कर बिना बताए 10/15 दिन से अपना फोन बंद कर दिया है और आज उसकी दूसरी शादी किसी और लड़की से हो रही है शादी करने जा रहा है और वह मुझसे शादी ऑलरेडी कर चुका है और उसके पिताजी बोल रहे हैं कि मेरा बेटा दो दो बीवी रखेगा तुमको भी रखेगा उसको भी रखेगा तो मैं चाह रही हूं कि मेरे सामने आकर एक्सेप्ट करें कि हां वो क्यों दूसरी शादी करना चाहता है ।
पीड़िता कहती है कि अगर उसको दूसरी शादी करनी थी तो मेरे साथ पहले शादी क्यों किया क्यों मेरे साथ धोखा किया उसको मुझसे हकीकत बतानी चाहिए थी प्यार का नाटक किया प्यार का झांसा देकर और मेरा दिन रात शोषण करता रहा और मेरे गांव घर में बदनामी कराया उसकी मां बहन आकर मुझे मारती पिटती भी थी सब और इसके बाद भी आज को मुझे धोखा दे रहा है मैं इसीलिए थाने पर आई हूं कि मेरी मदद हो और उसकी शादी रुक जाए और मुझे इंसाफ मिले।