ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम

Home / news / Land for Job scam: जमीन के बदले नौकरी मामले में बढ़ने वाली है...

Land for Job scam: जमीन के बदले नौकरी मामले में बढ़ने वाली है तेजस्वी की मुश्किलें, ED ने 11 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया

06-Aug-2024 12:32 PM

By First Bihar

DELHI: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने तेजस्वी यादव समेत कुल 11 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। तेजस्वी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल होने के बाद कोर्ट आगामी 13 अगस्त को इसपर सुनवाई करेगी।


दरअसल, आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद ने भारतीय रेलवे के 11 जोन में ग्रुप डी की बहालियों में भ्रष्टाचार किया। लोगों की जमीनें और फ्लैट लेकर उन्हें रेलवे में नौकरी दी गई। इस मामले की सीबीआई और ईडी दोनों जांच कर रही हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि लालू ने अपने और अपने परिवार के लोगों के नाम पर इन जमीनों की रजिस्ट्री कराई थी।


सीबीआई और ईडी ने इस मामले में लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, दूसरी बेटी हेमा यादव, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव समेत कई लोगों को आरोपी बनाया है। इस मामले में ED और CBI दोनों जांच एजेंसियों का शिकंजा लालू परिवार पर कसता जा रहा है। इस मामले में भोला यादव और अमित कात्याल के अलावा लालू यादव, तेजस्वी, राबड़ी मीसा सभी जमानत पर हैं। केस की सुनवाई दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में चल रही है।


इस मामले में सीबीआई ने फाइनल चार्जशीट शुक्रवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। इस चार्जशीट में लालू प्रसाद, उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कुल 78 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने अपनी फाइनल चार्जशीट में लालू परिवार के साथ 38 कैंडिडेट्स समेत कुल 78 लोगों को आरोपी बनाया है।


अब ईडी ने भी इस मामले में तेजस्वी यादव पर शिकंजा कसा है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेजस्वी यादव समेत कुल 11 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में पहला पूरक आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इसमे 96 दस्तावेज भी हैं। कोर्ट ने आरोप पत्र और दस्तावेजों की जांच के लिए 31 अगस्त की तारिख निर्धारित की है। ऐसे में माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।