IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
17-Jan-2020 12:44 PM
PATNA : लालू यादव ने एक बार फिर मानव शृंखला पर सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। उन्होनें कहा है कि धन की बर्बादी और नौटंकी की पराकाष्ठा है ये मानव शृंखला। उन्होनें आह्वान करते हुए कहा कि अगर जबरदस्ती मानव शृंखला में कोई खड़ा करे तो वीडियो बना कर सोशल मीडिया में डालने की सलाह दी है।
लालू ने ट्वीट कर लिखा है कि कड़ाके की ठंड में मानव शृंखला में अगर अधिकारी ज़बरदस्ती बूढ़े,बच्चों,औरतों, स्कूली छात्रों व आम नागरिकों को खड़ा करे तो उसका video बनाकर डाल देना।करोड़ों का सरकारी खर्च, फ़ोटो खींचने के लिए 18 हेलिकॉप्टर,मुंबई से फ़ोटोग्राफ़र और काम धेले का नहीं। यह नौटंकी और फ़िज़ूलखर्ची क्यों?
इससे थोड़ी ही देर पहले लालू ने एक और ट्वीट के जरिए कहा कि ग़रीब का 24500 करोड़ “छल छीजन घड़ियाली" के नाम पर लूटा और अब करोड़ों मानव शृंखला के नाम।आम नागरिक के धन की बर्बादी व नौटंकी की यह पराकाष्ठा है।बाढ़ राहत मे कभी पलटूराम ने 18 हेलिकॉप्टर नहीं लगाए जो अब मानव शृंखला का फ़ोटू खिंचवाने के लिए करोड़ों खर्च कर 18 हेलिकॉप्टर मंगवाए है।
लालू यादव नीतीश की मानव शृंखला पर लगातार हमलावर है। चारा घोटाले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो सोशल मीडिया के जरिए वे बार-बार नीतीश को इस मुद्दे पर घेर रहे हैं । उन्होनें लोगों को सलाह दी है कि अगर मानव शृंखला में शामिल होने के लिए अगर अधिकारियों के द्वारा किसी तरह की जोर-जबरदस्ती की जाती है तो डरने की जरुरत नहीं है। उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल देना। वहीं नीतीश सरकार को घेरते हुए उन्होनें कहा कि बाढ़ राहत में तो उन्होनें कभी 18 हेलिकॉप्टर नहीं मंगवाएं मानव शृंखला का फोटो खिंचवाने के लिए जरुर मंगा रहे हैं। उन्होनें इस पैसे की बर्बादी और हद दर्जे की नौटंकी करार दिया है।