ब्रेकिंग न्यूज़

2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

लालू यादव की सजा पर विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी का छलका दर्द, कहा.. बीमार हैं, फिर भी 5 साल की सजा

लालू यादव की सजा पर विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी का छलका दर्द, कहा.. बीमार हैं, फिर भी 5 साल की सजा

22-Feb-2022 07:33 AM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR : चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी केस में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को सीबीआई कोर्ट से फिर एक मामले में दी गई 5 साल कैद की सजा पर बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी का दर्द छलका है. 


लालू की सजा पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए समस्तीपुर के जेडीयू विधायक और बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा है कि लालू जी जिस अवस्था में है और इन दिनों काफी बीमार हालत में भी हैं, इसके बावजूद न्यायपालिका से उन्हें 5 साल की सजा दी गई है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह आदेश न्यायपालिका का है इसलिए इसपर कुछ भी टीका टिप्पणी करना ठीक नही है.


वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि जो लालू ने किया वो भर रहे हैं। इस उम्र में उनका जेल जाना व्यक्तिगत तौर पर मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने लालू जी के साथ मुकदमा दायर किया वो तमाम लोग आज लालू जी के सलाहकार है और उनके साथ है और आरोप हम पर लगाया कि फंसा दिया।  


बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी केस में लालू यादव को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है. और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.  डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के सबसे बड़े मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 41 दोषियों को सोमवार को सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई है. 


रांची स्थित सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज एसके शशि की अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी दोषियों को बारी-बारी से सजा सुनाई. कानूनी विशेषज्ञों की राय में लालू को तीन साल से अधिक की सजा मिलने के कारण तुरंत जमानत नहीं मिल सकेगी. इसके लिए उन्‍हें हाईकोर्ट का रूख करना होगा.