UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
14-Feb-2020 02:36 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पिता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के अंदाज में अब यात्रा पर निकलने वाले हैं। 23 फरवरी से आरजेडी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू हो रही है। तेजस्वी बिहार भर में अपनी यात्रा युवा क्रांति रथ के जरिए करेंगे। तेजस्वी के लिए सज-धज कर रथ तैयार है।
रथ को युवा क्रांति दिया गया नाम
बेरोजगारी हटाओ यात्रा के लिए इस बस को युवा क्रांति रथ का नाम दिया गया है। तेजस्वी के रथ पर उनके अलावा आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीरें लगी है। हर तरफ लालटेन का चुनाव चिन्ह भी दिख रहा है। लेकिन बड़े भाई तेजप्रताप यादव की तस्वीरों को ऐसे युवा क्रांति रथ पर जगह नहीं मिली है। तेज प्रताप यादव ने 2 दिन पहले ही तेजस्वी के। समर्थन में नया पोस्टर जारी करते हुए नारा दिया था। तेजप्रताप तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार का नारा बुलंद कर रहे हैं। लेकिन तेजस्वी ने अपनी यात्रा से एक बार फिर बड़े भाई को किनारे कर दिया है।
विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी
विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव यात्रा पर निकल रहे हैं. यात्रा के दौरान वह जनसभा को संबोधित करेंगे. तेजस्वी को उम्मीद है कि इस यात्रा से आरजेडी मजबूत होगी और इसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा. वैसे यात्रा की बिहार में राजनीति पुरानी है. नीतीश कुमार भी यात्रा पर निकलते रहे हैं. चुनाव के दौरान लालू प्रसाद भी यात्रा कर चुके हैं. इससे पहले तेजस्वी भी कई यात्रा कर चुके हैं. कुछ इनकी यात्रा यात्रा अधूरी भी रही है.