Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
15-Feb-2022 02:04 PM
PATNA : डोरंडा ट्रेजरी से 139.5 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में रांची स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है. इसके तुरंत बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में ले लिया है. लालू प्रसाद यादव के अलावा 74 अन्य अभियुक्तों को भी अदालत ने दोषी पाया है, जबकि 24 अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. लालू यादव के दोषी करार होने के बाद विभिन्न पार्टियों के नेता कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जेडीयू. बीजेपी, कांग्रेस और राजद नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है.
डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने लालू के दोषी करार दिये जाने पर कहा- जो जनता के हितों की अनदेखी करेगा, अदालत उसे सख्त सजा सुनाएगी. वहीं पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के साथ न्याय हुआ है. इसी क्रम में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने भी अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा है कि इस मामले को हमने उजागर किया था. मुझे खुशी है कि जिन्होंने बिहार को लूटा उन्हें सजा मिल रही है. जो कुछ भी हुआ स्वागतयोग्य है. जैसी करनी, वैसी भरनी. यह कोई पहला मामला नहीं है. 30 साल से केस चल रहा है. लालू यादव का अब कोई असर नहीं रहा. हंसी-मजाक करके वो मीडिया में बने रह सकते हैं. कोर्ट ने समाज को एक मैसेज दिया है. जो गलत करेगा वो बख्शा नहीं जाएगा. जैसी करनी वैसी भरनी. जिन्होंने बिहार को लूटा उन्हे सजा मिलेगी.
वहीं जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पहले से सजा याफ्ता फिर दोषी करार. भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है. न्यायपालिका ने फिर गिरफ्त में लिया. उन्होंने कहा कि यह तो चारा घोटाला का मामला है. इसके अलावा आईआरसीटीसी घोटाला का मामला भी है और अमाउंट के मामले में वह इससे भी बड़ा घोटाला है. उन्होंने कहा कि लालू यादव दलितों के सशक्तिकरण और अति पिछड़ों के हक के लिए जेल नहीं गए हैं, बल्कि उनकी हकमारी कर संपत्ति अर्जित की है.
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि, कानून सबसे ऊपर है चाहे कितना बड़ा आदमी क्यों ना हो कानून के फैसले के सब का सम्मान करना चाहिए. राजद सुप्रीमो को दोषी सिद्ध किये जाने के बाद यह साफ हो गया है कि कानून से बड़ा कोई नहीं है. कितना भी बड़ा आदमी क्यों ना हो कानून सबसे ऊपर है.
वहीं राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि, निचली अदालत का फैसला होगा तो हम हाईकोर्ट जाएंगे हाईकोर्ट का फैसला होगा तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. अंतिम रोक से जब तक न्यायपालिका का आदेश नहीं हो जाता तब तक हमें आशा है कि न्याय मिलेगा ही. देश में सांप्रदायिक एकता के प्रतिक हैं लालू प्रसाद यादव.
इधर, कांग्रेस के विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि, इस मामले में कहीं ना कहीं लालू यादव को फंसाया गया है. और अगर यह मामला सुप्रीम कोर्ट में जाएगा तो सब कुछ साफ हो जाएगा. न्यायालय ने जो फैसला दिया है उसका हम सब सम्मान भी करते रहे हैं. मामले की सुप्रीम कोर्ट में अपील की जानी चाहिए ताकि सब कुछ साफ हो जाए.