Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें
12-Jul-2024 11:51 AM
By First Bihar
PATNA: देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई रवाना हो गए हैं। लालू फैमिली को मुंबई ले जाने के लिए मुकेश अंबानी की तरफ से विशेष चार्टर विमान भेजे जाने की बात कही जा रही है। लालू के पूरे परिवार के साथ शाही शादी में शामिल होने के लिए मुंबई जाने पर बीजेपी ने तंज किया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा है कि कल तक जो लोग अडानी-अंबानी को लेकर सवाल उठाते थे, आज पूरे परिवार के साथ उनके ही विमान पर सवार होकर बारात जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि जो लोग अडानी और अंबानी पर सवाल उठाते थे, आज अडानी अंबानी के चार्टर विमान से पूरा परिवार सज धजकर कहां जा रहा है? उनको बताना चाहिए कि उनकी करनी और कथनी में समरूपता क्यों नहीं है। किसी के शादी ब्याह में किसी के जाने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए लेकिन जो लोग आडानी-अंबानी पर सवाल उठाकर देश और राज्य की जनता को भ्रमित करते थे और लोगों को बरगलाते थे वह पूरे परिवार सज-धजकर बारात निकले हैं।
उन्होंने लालू-तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा में यही तेजस्वी यादव कहते थे कि यह अडानी-अंबानी का चार्टर विमान नहीं है और आज जिसके विमान से मुंबई जा रहे हैं। उन्हें बिहार के लोगों को बताना चाहिए। जनता को भ्रमित मत करिए, बिहार की जनता आपके चेहरे को देख चुकी है। करनी कथनी में कहीं कोई समरूपता नहीं है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि तेजस्वी यादव हर दिन पुल के मामले में ट्वीट करते हैं लेकिन ये पुल जो गिर रहे हैं वह उनके पिता के पाप का ही फल था। सबको चिन्हित करवा रहे है कि कांग्रेस और आरजेडी के शासनकाल के कितने पुल थे। सच को बताना चाहिए और लोगों को भर्माना नहीं चाहिए। सभी पुलों की मॉनिटरिंग का आदेश दे दिया गया है। तेजस्वी यादव बिहार के पथ निर्माण मंत्री थे अगर पुलों के मेंटेनेंस की पॉलिसी लाए होते तो यह दशा नहीं होता। एनडीए की सरकार पुलों के मेंटेनेंस के लिए पॉलिसी लाने जा रहा है।