ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

‘लालू-तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को चक्रव्यूह में फंसाया.. उन्हें देखकर दया आती है’ नीतीश की NDA में वापसी की चर्चा पर बोले कुशवाहा

26-Sep-2023 12:21 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारकर एनडीए के साथ जा सकते हैं हालांकि बीजेपी ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि नीतीश नाक भी रगड़ लें तो उनके लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हो चुके हैं। इसी बीच एनडीए की हिस्सा बनी आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश को लेकर बड़ी बात कह दी है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी की चर्चा के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार बहुत परेशानी में हैं। नीतीश कुमार की परेशानी उनके चेहरे से झलक जाती है। नीतीश कुमार ऐसी स्थिति को झेलने के आदि नहीं रहे हैं। जब जब इस तरह की स्थिति आई नीतीश कुमार ने सख्त निर्णय लिया है। नीतीश कुमार का जो पुराना रिकॉर्ड रहा है उसको देखकर लोगों को लग रहा है कि नीतीश कुमार शायद फिर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। यह उनका ही विषय है और उन्हें ही निर्णय लेना है।


गया में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू अंदर से पूरी तरह से खोखला हो गई है और अब सिर्फ डब्बा ही बचा है। उन्होंने कहा कि जेडीयू की समाप्ति के बाद उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल ही बिहार में विकल्प बनेगी। कुशवाहा ने कहा कि टीवी पर जब देखता हूं तो नीतीश कुमार पर दया आती है। नीतीश कुमार बुरी तरह परेशान हैं। राष्ट्रीय दल के लोगों ने उन्हें चक्रव्यूह में फंसा दिया है। आरजेडी के चक्रव्यूह से नीतीश कैसे निकलेंगे इसका उन्हें ही फैसला करना है।