Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी
22-Jan-2021 12:58 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी राबड़ी देवी अब रांची जाने वाली हैं. राबड़ी देवी पहुंचकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगी. उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रांची जाएंगे. इससे पहले राबड़ी देवी ने पिछले साल जनवरी में लालू यादव से मुलाकात की थी. गुरुवार की शाम जब यह खबर आई कि लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई है उसके बाद से ही लालू परिवार में सभी लोग परेशान हैं. लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती रांची पहुंच चुकी हैं और अब राबड़ी और तेजस्वी के वहां पहुंचने का इंतजार हो रहा है.
राबड़ी देवी की सेहत खुद अच्छी नहीं है लिहाजा सड़क मार्ग से वह रांची नहीं जाएंगी. बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी के लिए चार्टर प्लेन का इंतजाम किया जा रहा है. चार्टर प्लेन का शेड्यूल मिलने के बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव एक साथ रांची जाएंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्लेन पटना में उपलब्ध हो जाएगा और उसके बाद वह रांची रवाना होंगे.
मीसा भारती अपने पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से सीधे रांची पहुंच चुकी हैं. लालू यादव के बेहद करीबी भोला यादव भी रांची पहुंच चुके हैं. शनिवार को लालू यादव से मुलाकात का दिन है लिहाजा यह माना जा रहा है कि परिवार के सदस्य ही उनसे शनिवार को मुलाकात कर पाएंगे. विशेष परिस्थितियों में जेल प्रशासन से अनुमति लेने के बाद भी लालू यादव से मुलाकात की जा सकती है.