ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ससुराल से रोते हुए निकलीं तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या, लालू-राबड़ी आवास में आखिर...

ससुराल से रोते हुए निकलीं तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या, लालू-राबड़ी आवास में आखिर ऐसा क्या हुआ?

13-Sep-2019 06:50 PM

By 3

PATNA : इस वक्त की चौंकाने वाली खबर लालू यादव के परिवार से आ रही है जहां आरजेडी सुप्रीमो के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय अपने ससुराल से रोते हुए निकली हैं। जी हां, अपने पति तेज प्रताप यादव की तरफ से तलाक पिटिशन दायर किए जाने के बावजूद ऐश्वर्या राय अब तक राबड़ी देवी के सरकारी आवास में ही रही हैं, लेकिन थोड़ी देर पहले वह घर से रोते हुए निकली हैं। ऐश्वर्या लालू राबड़ी के 10 सर्कुलर आवास से हाथों में एक कैरी बैग लिए निकली है। राबड़ी देवी के आवास से निकलकर वह सीधे अपने पिता चंद्रिका राय की गाड़ी में जाकर बैठ गयीं। राबड़ी आवास से निकलते वक्त कैमरे में जो तस्वीरें आई है उसमें ऐश्वर्या साफ तौर पर रोते हुए दिख रही हैं। https://www.youtube.com/watch?v=LN3bi_5lfz0 अपनी पत्नी से तलाक लेने की अर्जी दायर कर चुके तेज प्रताप यादव 10 सर्कुलर में नहीं रह रहे हैं। वह ऐश्वर्या से अलग स्टैंड रोड स्थित अपने सरकारी आवास में रह रहे हैं। अब ऐसे में यह सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर ऐश्वर्या राबड़ी आवास से रोते हुए क्यों निकली हैं?