अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Jan-2023 07:44 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर लालू प्रसाद से जुड़ी हुई सामने आ रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब नौकरी घोटाले में फंस गए हैं। उस घोटाले में सीबीआई को जांच करने की इजाजत मिल गई है। दरअसल,आरोप है कि लालू प्रसाद ने केंद्र में रेल मंत्री रहते हुए कई लोगों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इस मामले में सीबीआई लालू के ठिकानों पर पहले छापेमारी भी कर चुकी है।
आरोप है कि लालू ने रेल मंत्री रहते हुए पटना और बिहार के 12 लोगों को अपने पद का दुरूपयोग करते हुए रेलवे में नौकरी दे दी थी। इसके एवज में लालू प्रसाद ने नौकरी पाने वाले लोगों से अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर पटना में जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। सीबीआई का दावा है कि जमीन की मामूली कीमत चुका कर लालू प्रसाद की पत्नी पर्व सीएम राबड़ी देवी, उनकी मीसा भारती और और लालू की एक और बेटी हेमा यादव ने नाम पर प्लॉट की रजिस्ट्री कराई गई थी।
रेलवे में जिन पदों पर 12 लोगों की नियुक्ति की गई उसके लिए न तो किसी तरह का विज्ञापन निकाला गया था और ना ही रेलवे को इसकी कोई जानकारी दी गई थी। इस मामले में केस दर्ज करने के बाद CBI की टीम ने लालू और उनके परिवार से जुड़े लोगों के 16 ठिकानों पर कुछ महीने पहले छापेमारी की थी। इस मामले में सीबीआई की कोर्ट ने लालू प्रसाद के खिलाफ जांच करने का आदेश दे दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब एक बार फिर लालू प्रसाद की मुसिबत बढ़ने वाली है।