पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
06-May-2023 12:50 PM
By First Bihar
PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के साले और पूर्व सांसद सुभाष यादव, उनकी पत्नी और बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ पटना के बिहटा थाने में केस दर्ज हुआ है। सुभाष यादव पर जबरदस्ती जमीन लिखवाने के साथ रंगदारी और धोखाधड़ी के संगीन आरोप लगे हैं। केस दर्ज होने के बाद बिहटा थाने की पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
दरअसल, पूरा मामला सात कट्ठा जमीन से जुड़ा है। नेउरा ओपी के बेला पंचायत निवासी भीम वर्मा ने लालू के साले सुभाष यादव समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बिहटा थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित भीन वर्मा में सुभाष यादव समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गुहार लगाई थी। सीएम के निर्देश पर अब बिहटा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, भीम वर्मा ने अरुण कुमार से अपनी सात कट्ठा जमीन बेचने के लिए बात की थी लेकिन उस जमीन को लालू प्रसाद के साले सुभाष यादव से 96 लाख रुपए में बेच दिया गया। बाद में सुभाष यादव के द्वारा पैसा वापस ले लिया गया लेकिन जमीन को वापस नहीं किया गया। काफी समय बीच जाने के बाद भी जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो पीड़ित भीव वर्मा, पटना डीएम और मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचा, तब जाकर बड़े अधिकारी के निर्देश पर बिहटा थाने में केस दर्ज किया गया।