ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नहीं करेंगी छठ, सीएम नीतीश के आवास पर होगा...

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नहीं करेंगी छठ, सीएम नीतीश के आवास पर होगा आयोजन

29-Oct-2019 08:53 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : लालू परिवार में इस बार छठ पर्व का आयोजन नहीं होगा। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी छठ व्रत नहीं करेंगी। लालू परिवार के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बात की संभावना नहीं दिख रही की राबड़ी आवास पर छठ पूजा होगी। 

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पिछले साल भी छठ व्रत नहीं किया था। लालू आवास पर छठ की छटा साल 2015 में देखते बनी थी जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी और लालू यादव के दोनों बेटे बिहार सरकार में मंत्री बने थे। लेकिन बाद में लालू यादव चारा घोटाले में सजायाफ्ता हो गए और तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच विवादों को लेकर परिवार परेशानी से घिरा रहा। लालू परिवार के करीबी सूत्रों की माने तो परिवार के अंदर माहौल अच्छा नहीं है। बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी राबड़ी आवास से दूरी बना रखी है। तेजस्वी यादव भी फ़िलहाल पटना से बाहर हैं। ऐसे में इस बात की संभावना नहीं दिखती की लालू परिवार में छठ पूजा का आयोजन होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री आवास पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहन और उनकी भतीजी एक अणे मार्ग आवास में छठ करेंगी। नीतीश कुमार के परिवार के सभी सदस्य इस मौके पर मौजूद रहेंगे।