ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / ‘बिहार से लालू-नीतीश को विदा करने के लिए BJP तैयार’ बोले सम्राट- इस...

‘बिहार से लालू-नीतीश को विदा करने के लिए BJP तैयार’ बोले सम्राट- इस बार 70-30 की होगी लड़ाई.. खाता तो खोलकर दिखाएं

04-Dec-2023 01:35 PM

By First Bihar

PATNA: देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। तीन राज्यों में जीत से उत्साहित बीजेपी ने दावा किया है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का खाता भी नहीं खुलने वाला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि बीजेपी ने लालू नीतीश को बिहार से विदा करने की पूरी तैयारी कर ली है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि हम नीतीश कुमार के स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वे पहले स्वस्थ हो जाएं विरोधी से तो लड़ाई चलती ही रहती है। नीतीश कुमार पूरी तरह से स्वस्थ होकर आएं बीजेपी उनसे लड़ने के लिए तैयार है। तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग उठने लगी है, इस सवाल के जवाब में सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार को बीच बीच में पीएम बनने का कीड़ा काटता रहता है, इसमें नई कोई बात नहीं है। 2014 में भी वे प्रधानमंत्री बन रहे थे तो बिहार की जनता ने दो सीट दिया था लेकिन इस बार नीतीश कुमार बिहार में खाता तो खोलकर दिखाएं।


वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जेडीयू उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने के सवाल पर सम्राट ने कहा कि मध्य प्रदेश में जेडीयू के सभी उम्मीदवारों को जितने वोट मिले उतना वोट तो गांव में मुखिया को आता है। नीतीश कुमार की राजनीतिक हैसियत यही है। जेडीयू बिहार में पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। सत्ता का जबतक लाभ लेना है ले लें बीजेपी लालू-नीतीश की जोड़ी को चुनाव में हराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग देश को जाति में बांटने की कोशिश कर रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि देश में सिर्फ चार जातियां है। पूरा बिहार जानता है कि लालू प्रसाद आरक्षण के विरोधी रहे हैं। उनके पास 15 साल तक मौका रहा लेकिन बिहार के एक व्यक्ति को भी आरक्षण का लाभ नहीं दिया। लालू प्रसाद सिर्फ एक जाति के बारे में बता दें जिसे उन्होंने आरक्षण दिया हो। बिहार में अगर कोई आरक्षण विरोधी पार्टी है उसका नाम राष्ट्रीय जनता दल है। सम्राट ने कहा कि बिहार में लड़ाई 70 और 30 की होगी। 30 में महागठबंधन होगा और 70 परसेंट में बीजेपी होगी।