रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
16-Jan-2020 12:41 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ट्वीट के जरिए लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। लालू ने ताजा ट्वीट में नीतीश की मानव शृंखला को नौटंकी करार दिया है। वहीं जल जीवन हरियाली यात्रा को अपने ही अंदाज में परिभाषित किया है।
लालू ने पहले नीतीश की जल जीवन हरियाली पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा है कि “छल, छीजन और घरियालीपन” यात्रा वाले महानुभाव ने ग़रीब राज्य के नौजवानों, किसानों और कर्मचारियों का 24500 करोड़ लूट लिया।वहीं अगली पंक्ति में उन्होनें नीतीश सरकार की मानव शृंखला को निशाना बनाया है। उन्होनें लिखा है कि ऊपर से सरकारी संसाधनों की बर्बादी एवं करोड़ों रुपए मानव शृंखला की नौटंकी पर खर्च कर सुशासनी भ्रष्टाचार को वैध बनाने व जनता को दिग्भ्रमित करने की कोशिश है।
जल जीवन हरियाली यात्रा का नया नामकरण करते हुए उन्होनें “छल, छीजन और घरियालीपन” दिया है और कहा है कि यात्रा के नाम पर नीतीश ने राज्य के गरीबों, किसानों, नौजवानों और कर्मचारियों का 24500 करोड़ लूट लिया । वहीं मानव शृंखला के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं। सरकारी संसाधनों और धन का उपयोग कर वे सुशासनी भ्रष्टाचार को सहीं साबित करने की नाकाम कोशिश कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
इससे पहले कल ही लालू यादव ने नीतीश पर भोजपुरिया वार करते हुए सीएए-एनआरसी पर उन्हें कटघरे में खड़ा किया था। लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि पलटूराम रंग बदलने में माहिर बाड़न। एक तरफ जनता के पीठ में छुरा भोके के काम करतारन ओही दुसर ओर गरीब के नागरिकता छिने खातिर सदन में समर्थन कईले बाड़न। अगली लाइन में उन्होनें लिखा है कि जेकर बाप-दादा पढ़ल-लिखल नईखन अउरू ओकर बाप-दादा के नाम से कउनो जमीन जायदाद नईखे। एह बिल कारण उ एह देष के नागरिक ना मानल जाई।
इससे पहले लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी कुछ इसी अंदाज में नीतीश को निशाने पर लिया था ।पति-पत्नी ने दोनों ने ही मिलकर नीतीश को निशाने पर लिया था। दोनों ने ही भोजपुरी में ट्वीट करते हुए उनपर हमला बोला। सीएए-एनआरसी पर नीतीश को आड़े हाथों लेते हुए दोनों ने कहा कि नीतीश कुमार जनता को मूर्ख बना रहे हैं। एक तरफ सदन में सीएए बिल का समर्थन करते है दूसरी तरफ कहते हैं बिहार में ये किसी कीमत पर लागू नहीं होगा। दोनों ने ही कहा कि जनता सब जानती है, उन्हें कितना दिन मूर्ख बनाते रहेंगे नीतीश कुमार, अबकी जनता उन्हें सबक सीखा कर रहेगी।