ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / लालू ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा.. देश सिविल वार की तरफ बढ़...

लालू ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा.. देश सिविल वार की तरफ बढ़ रहा है, मोदी है जिम्मेदार

09-Feb-2022 01:36 PM

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पटना पहुंचे हैं. दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल का कल राष्ट्रीय अधिवेशन होने वाला है. इस अधिवेशन में लालू प्रसाद यादव भाग लेने मंगलवार शाम दिल्ली से पटना आए हैं. आज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी है। लालू प्रसाद यादव ने इस दौरान केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर निशाना साधा है. 


कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर लालू प्रसाद यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश सिविल वार की तरफ बढ़ रहा है. और इसकी जिम्मेदार बीजेपी और मोदी सरकार है. 70 साल बाद फिर ये नया अंग्रेज़ भाजपा के रूप में आ गया है. महंगाई पर बात नहीं करते, गरीबी इतनी बढ़ गई है, इस पर कोई बात नहीं करता. पीएम भी अपनी भाषण में सिर्फ मंदिर मस्जिद करते हैं. वे केवल दंगों, धर्म और मंदिर के बारे में बातें कर रहे हैं. लालू ने कहा कि जनता बीजेपी के दुष्प्रचार से थक चुकी है.


लालू ने कहा कि यूपी में भाजपा की करारी हार होगी. इनका सफ़ाया हो जाएगा. जाट बाहुल इलाका है उत्तर प्रदेश. जाटों पर जो इन्होंने ज्यादती की है उस बात को ये लोग भूलेंगे नहीं. इन लोगों को आतंकवादी कहा गया है. इस बात के साफ़ संकेत हैं कि इस बार बीजेपी साफ़ हो जाएगी. लालू ने कहा कि हम जाट बिरादरी के वोटरों से खास अपील करते हैं कि भाजपा को हराओ. उन्होंने यह भी कहा कि तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह चुनाव प्रचार करने नहीं जायेंगे. 


उत्तर प्रदेश के साथ 4 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव से लेकर बिहार की वर्तमान सरकार पर भी लालू प्रसाद यादव ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहने के लिए नीतीश कुमार किसी भी हद तक जा सकते हैं. वहीं आरजेडी अध्यक्ष के चुनाव के बारे में उन्होंने बताया कि फरवरी में होगा.