अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Nov-2022 07:24 PM
PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद शुक्रवार की शाम किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर रवाना हो गए। लालू के सिंगापुर रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के कई बड़े नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर लालू से मुलाकात की। पिता लालू प्रसाद को सिंगापुर भेजने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शनिवार को पटना वापस लौट गए। पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब से सरकार बदली है, केंद्र सरकार बिहार को मदद नहीं कर रही है।
पटना पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बदलने के बाद से केंद्र सरकार की तरफ से जो मदद बिहार को मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल रही है। सिर्फ एक दो विभागों को छोड़ दें लगभग सभी विभागों को वही हाल है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में केंद्र और राज्य सरकार की 50-50 हिस्सेदारी होती है। किसी भी योजना को पूरा करने के लिए आधा पैसा केंद्र देता है जबकि आधा पैसा राज्य सरकार को लगाना होता है लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से पैसा नहीं मिलने के कारण राज्य सरकार पर बोझ पड़ता है और राज्य सरकार को 50 फीसदी से अधिक पैसा देना पड़ता है।
वहीं बीजेपी के यह दावा करने पर कि बिहार को स्पेशल पैकेज दिया जा रहा है, इसपर तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग केवल हवाबाजी करते हैं, बिहार को कहीं कोई स्पेशल पैकेज नहीं मिल रहा है। बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र की बीजेपी सरकार बिहार के हिस्से का पैसा नहीं दे रही है, जिसके कारण योजनाओं को पूरा करने में परेशानी आ रही है। बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य विभागों के मंत्री लगातार इस बात को उठा रहे हैं। पिछले दिनों ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने भी कहा था कि केंद्र की तरफ से मनरेगा का पैसा नही दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि बिहार से अगर मजदूरों का पयालन होता है तो इसकी जिम्मेवार केंद्र सरकार होगी।