ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि

Home / news / लालू दरबार पर गरमायी सियासत, कांग्रेस बोली-‘बीजेपी-जेडीयू नेताओं को लालू फोबिया हो गया...

लालू दरबार पर गरमायी सियासत, कांग्रेस बोली-‘बीजेपी-जेडीयू नेताओं को लालू फोबिया हो गया है’

04-Sep-2020 02:18 PM

PATNA: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किये गये हैं। लालू पर अक्सर रांची से इलेक्शन आॅपरेट करने का आरोप लगता रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू दरबार में बिहार के नेताओं की हाजिरी लगनी शुरू हो गयी है जिसको लेकर बीजेपी जेडीयू लगातार लालू-तेजस्वी पर हमलावर है। हांलाकि कांग्रेस ने पूरी तरह से लालू के सपोर्ट में खड़ी हो गयी है और लालू पर हमला करने वाले बीजेपी-जेडीयू के नेताओं को लालू फोबिया से ग्रसित बताया है।

 कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि लालू से कौन लोग मिल रहे हैं, नियमो ं का पालन हो रहा है कि नहीं, जेल की नियमावली कहती है यह देखना स्थानीय प्रशासन का काम है। बिहार में जेडीयू-बीजेपी के नेताओं का इसको लेकर बयान अनुचित है। लालू से कौन मिलने जा रहा है यह मुद्दा नहीं है। मुद्दा यह है कि जो लोग बिहार में सत्ता में बैठे हैं उन्होंने 15 सालों में बिहार की क्या हालत बनाकर रख दी है। प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे बीजेपी-जेडीयू के नेताओं पर लालू का फोबिया इस कदर हावी है कि वे बिहार को छोड़कर रांची में कौन किससे मिल रहा है इस पर ध्यान दे रहे हैं। 

आपको बता दें कि अब रांची में लालू दरबार पर प्रशासन ने सख्ती दिखायी है और रिम्स निदेशक के बंगले में तीन मजिस्ट्रेट तैनात कर दिये गये है जो इस बात की निगरानी करेंगे कि बिना इजाजत और नियमों के विरूद्ध कोई लालू से न मिल पाए। लालू दरबार पर बिहार की राजनीति पहले भी गर्म रही है।