ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ...

लालू के फिर से 'सुप्रीमो' बनते ही गरजे तेजप्रताप, नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का किया एलान

03-Dec-2019 03:57 PM

PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव पापा के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाने के बाद फिर पॉलिटिकली एक्टिव हो गए हैं। ट्वीटर पर गरजने वाले अंदाज में तेजप्रताप ने नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का एलान कर दिया है।

तेजप्रताप यादव ने ट्वीटर पर लिखा है कि बिहार का युवा अब भरेगा हुंकार बदलेंगे बिहार को, बदलेंगे इस जनविरोधी सरकार को।इस ट्वीट के साथ ही उन्होनें बैकग्राउंड में अपना शंखनाद करता हुआ फोटो भी चस्पां किया है जिसने पहले कभी खूब चर्चा बटोरी थी।

अगर हाल के दिनों की बात करें तो पिछले कुछ महीनों से  बिहार के राजनीतिक परिदृश्य से लालू के दोनों लाल तेजस्वी और तेजप्रताप नदारद ही नजर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद से तो तेजस्वी कई महीनों तक बिहार में नजर भी नहीं आए वहीं तेजप्रताप भी इस दौरान राजनीति से दूर घरेलू विवाद में उलझे दिखे ।  

इस दौरान तेजप्रताप का पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ तलाक का विवाद बीच-बीच में तूल पकड़ता रहा। नौबत तो यहां तक आ पहुंची की पत्नी ऐश्वर्या अपने ससुराल के खिलाफ ही मोर्चा खोल कर बैठ गयी।हालांकि तेजप्रताप ने लालू-राबड़ी आवास से दूर अपना आशियाना बसा रखा है। पत्नी से तलाक की खबरों के बीच वे घर तक नहीं गए।

तेजप्रताप इन विवादों के बीच ज्यादातर भगवान की शरण में दिखे। वे  कभी वृंदावन तो मथुरा की गलियों में कृष्ण भक्ति में तल्लीन नजर आए। बहरहाल लालू यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन के बाद दोनों भाई एक साथ फिर खड़े नजर आए और अब तेजप्रताप यादव के समर्थकों के बीच उम्मीद भी जगने लगी है कि चुनाव से पहले वे राजनीति में फिर से सक्रिय हो जाएंगे।