Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
08-Feb-2020 05:21 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : पटना में राबड़ी आवास पर आयोजित आरजेडी विधायक दल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसके साथ ही प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का मिशन बिहार शुरू हो गया है। पार्टी आंदोलन की राह पर निकलेगी। सीएए-एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर आरजेडी ने सरकार को घेरने का प्लान तैयार किया है।
आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए आरजेडी विधायक दल की बैठक में कई बड़े-बड़े फैसले लिए गए हैं। तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जहां विधायकों को कई चुनावी टिप्स दिए गए तो इस मौके पर आंदोलन छेड़ने का भी एलान कर दिया गया। पार्टी अब सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ चला रही गतिविधियों को और भी धार देने जा रही है। आरजेडी इस मुद्दे पर बिहार के सभी जिलों में आंदोलन छेड़ेंगी।
जिलाध्यक्षों का एलान होते ही आरजेडी पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ गयी है इधर तेजस्वी भी दिल्ली चुनाव को निपटा कर बिहार में एक्शन में आ गय़े हैं।राजद विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने कहा कि सभी विधायकों को नये जिलाध्यक्षों की टीम को मदद करने का निर्देश दिया गया है।जिलाध्यक्षो की नई टीम को विधायकों ने भी सराहा है। आरजेडी की नयी टीम देख कर विरोधियों के पसीने छूट रहे हैं। उन्होनें कहा कि राजद सोशल जस्टिस को फॉलो करने वाली पार्टी है और इसीआधार पर ही पार्टी का विस्तार हुआ है। उन्होनें कहा कि आज-कल में ही पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों का एलान हो सकता है। जगदानंद ने कहा कि राजद के साथ पूरी बिहार की जनता है।
पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि पार्टी चुनाव की तैयारी में कूद चुकी है। ये पहली बैठक है इसके बाद लगातार बैठकों का दौर चलेगा। उन्होनें बताया कि '2020 जेडीयू-एनडीए फिनिश' के नारे के साथ पार्टी ने आगे की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। अब हमें केवल 'मछली की आंख' नजर आ रही है।