ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लालू के कुनबे में लग गयी आग ? तेजस्वी और मीसा भारती में...

लालू के कुनबे में लग गयी आग ? तेजस्वी और मीसा भारती में अब खुली लड़ाई

07-Jul-2019 03:22 PM

By 4

PATNA: लालू प्रसाद यादव के कुनबे में आग लग गयी है. पटना में आज RJD की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में इस आग की लपटें साफ साफ दिखायी दी. राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव जब इशारों में अपनों पर निशाना साधने लगी तो तिलमिलायी मीसा भारती बैठक छोड़ कर चलती बनीं. तेजस्वी के वार से बौखलायी मीसा भारती राजद राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में आज शुरू से ही मीसा भारती अलग थलग बैठी थीं. हालांकि बैठक में वे राबड़ी देवी के साथ ही पहुंची थी लेकिन मौर्या होटल के कमरे में पहुंचने के बाद दोनों अलग अलग जा बैठीं. बैठक में मौजूद राजद के ज्यादातर नेता मीसा भारती से दूरी बना कर ही बैठे रहे. लेकिन असली खेल तब हुआ जब तेजस्वी भाषण देने के लिए उठे. तेजस्वी ने कहा कि बाजार में उनके इस्तीफे की खबर फैलायी जा रही है. वे जानते हैं कि वो कौन लोग हैं जो इस्तीफे की खबर फैला रहे हैं. बैठक में मौजूद कई राजद नेताओं की नजरें अचानक से मीसा भारती की ओर उठ गयीं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मीसा भारती का चेहरा लाल हो उठा. अचानक से वे उठीं और बैठक छोड़ कर निकल गयीं. उन्होंने वहां मौजूद अपनी मां या दूसरे भाई तेजप्रताप यादव से भी कोई बात नहीं की. मीसा भारती बैठक से जा रही थीं और तेजस्वी यादव का भाषण जारी था. मीसा-तेजस्वी में पहले से शीतयुद्ध तेजस्वी यादव और मीसा भारती के बीच शीतयुद्ध की खबरें पहले से ही आम रही हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान भी ये खूब चर्चा हुई कि तेजस्वी यादव अपनी बहन मीसा भारती को पाटलिपुत्र से टिकट नहीं देना चाहते. लेकिन मीसा ने टिकट ले ही लिया. लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भी दोनों के बीच दिल्ली में विवाद की चर्चा आम है. हालांकि परिवार के लोग इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. लेकिन आज बैठक में जो कुछ हुआ उससे लालू के कुनबे में फैले घमासान की पुष्टि जरूर हो गयी. गणेश सम्राट की रिपोर्ट