ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / लालू के दोनों लाल अनुभवहीन, चंद्रिका राय ने तेजस्वी की सियासत को बचकाना...

लालू के दोनों लाल अनुभवहीन, चंद्रिका राय ने तेजस्वी की सियासत को बचकाना बताया

27-Apr-2020 03:58 PM

PATNA : कोरोना संकट के नीतीश सरकार पर ताबड़तोड़ हमला बोलने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर चंद्रिका राय ने पलटवार किया है. नीतीश सरकार के बचाव में उतरे चंद्रिका राय ने लालू के दोनों लाल को अनुभवहीन बताते हुए कहा है कि लालू परिवार केवल वोट के लिए राजनीति करता है. चंद्रिका राय ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोट की खातिर सियासत करते हैं.


लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय ने कहा है कि नीतीश कुमार संकट की इस घड़ी में जो कर रहे हैं, उसे बिहार की जनता देख रही है. कोरोना वायरस की त्रासदी में नीतीश कुमार मजबूती के साथ लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव केवल दिल्ली में बैठकर ट्विटर पर ट्वीट किए जा रहे हैं. चंद्रिका राय ने तेजस्वी की इस हरकत को बचकाना बताते हुए कहा है कि जब भी बिहार किसी त्रासदी में होता है, तो वह खुद यहां से गायब हो जाते हैं.


चंद्रिका राय ने कहा है कि तेजस्वी यादव को इस आपदा की घड़ी में पटना रहकर सरकार और लोगों की मदद करनी चाहिए थी, लेकिन वह बेवजह कोटा के मामले को लेकर गंदी राजनीति कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने जो सुझाव सरकार को दिया है, वह राज्य के लिए बेहद खतरनाक है. चंद्रिका राय ने कहा है कि तेजस्वी यादव को पहले खुद बिहार आना चाहिए और उसके बाद कोई सलाह देनी चाहिए.