ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / लालू का सपना हुआ पूरा, जाति आधरित गणना पर बोले तेजस्वी- डाटा...

लालू का सपना हुआ पूरा, जाति आधरित गणना पर बोले तेजस्वी- डाटा हिसाब से बनेगा इस बार का बजट

07-Jan-2023 10:18 AM

PATNA : बिहार में जाति आधारित गणना आज से शुरू होने जा रही है ।यह गणना दो चरणों में होने जा रही है।राज्य में नीतीश कुमार की सरकार पहले चरण में मकान की गिनती करेगी और उसमें नंबरिंग। इसके बाद अगले चरण में जाति, पेशा और अन्य तरह की जानकारी इकट्ठा की जाएगी। इस गणना का पहला चरण 7 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद अप्रैल के महीने में इस गणना का दूसरा चरण शुरू होगा। वहीं, अब इस गणना को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए भाजपा पर गहरा तंज कसा है। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, जातीय गणना की शुरुआत आज से होने जा रही है। यह बहुत ही ऐतिहासिक काम है। इसका निर्णय बहुत पहले ही सीएम नीतीश कुमार द्वारा केंद्र की मनाही के बाद कर लिया गया था। अब आज से इसकी शुरआत होने जा रही है इससे अधिक ख़ुशी की बात मेरे लिए कुछ भी नहीं हो सकती। हमारे पिता लालू यादव की भी यही चाहत थी और आज यह जानकर वह भी बहुत खुश हैं। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमारी पार्टी राजद का लालू यादव के नतृत्व शुरू से यही मांग थी की जाती आधारित गणना हो, इसको लेकर हमलोग सड़क पर भी आंदोलन कर चुके हैं। लालू यादव के रहते हुए मनमोहन सिंह की सरकार ने यह करवाया भी था उसमें सारी चीज़ें थी। हालांकि, बाद में भाजपा के लोगों ने इस डाटा को क्राप्ट बता दिया। उसके बाद जब मैं नेता विरोधी दल था तभी भी इसको लेकर अपनी मांग सबके सामने रखता रहा। लेकिन, भाजपा जेडीयू विरोधी पार्टी है इसलिए उसने इसको लेकर मनाही कर दी। 


बिहार में शुरू हो रही इस जाती आधारति गणना में एक- एक चीज़ की जानकारी इकठा की जाएगी। इसमें न सिर्फ जाती बल्कि उस जाती के लोगों की आर्थिक स्थिति की भी गणना की जाएगी। इससे राज्य सरकार के पास सही डाटा होगा, जिससे लोगों की मदद करने में आसानी होगी। इसी हिसाब से बजट का स्वरूप भी बढ़ेगा। उसी हिसाब से योजना भी संचालित होगा। इससे यह मालूम चलेगा कि हमें सबसे पहले किसकी मदद करनी चाहिए।