गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
03-Dec-2019 12:47 PM
PATNA: लालू यादव लगातार ग्यारहवीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। पटना में आज पार्टी कार्यालय में लालू यादव के दोनों बेटों तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव ने पापा की दावेदारी का पर्चा भरा है।
इस मौके पर तेजप्रताप और तेजस्वी के साथ आरजेडी के वऱिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और लालू के विश्वासपात्र भोला यादव भी मौजूद रहे। चार सेटों में लालू ने नामांकन का पर्चा भरा गया।
लालू प्रसाद राजद की स्थापना के 22 वें वर्ष में 11वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। रिम्स में भर्ती लालू पार्टी की कमान किसी दूसरे के हाथों में देने का जोखिम नहीं उठा रहे।
पार्टी की स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब लालू प्रसाद का नामांकन पत्र उनके प्रतिनिधि दायर कर रहे हैं। पार्टी के संविधान में इसकी व्यवस्था है लेकिन इसके लिए नामांकन पत्र पर उम्मीदवार की सहमति भी लेने की व्यवस्था है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने के लिए लगभग छह सौ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का प्रकाशन रविवार को कर दिया था। ये सभी सदस्य पार्टी प्रमुख के रूप में लालू प्रसाद के नाम पर मुहर दस दिसम्बर को लगाएंगे।