मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
21-Aug-2024 10:18 PM
By First Bihar
DELHI: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हेल्थ चेकअप के लिए आज दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हो गये। पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी उनके साथ विदेश गये हैं। सिंगापुर में उनकी बेटी रोहिणी आचार्या रहती हैं।
सिंगापुर पहुंचने के बाद वो बेटी के घर ठहरेंगे। जिसके बाद सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में किडनी की जांच कराएंगे। बता दें कि इसी हॉस्पिटल में 5 दिसंबर 2022 को लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्या ने किडनी डोनेट किया था। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव का स्वास्थ्य ठीक है लेकिन वहां के डॉक्टरों ने रूटीन चेकअप की बात कही थी।
जिसके बाद बुधवार की देर शाम को वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से सिंगापुर की फ्लाइट पकड़ी। अभी वो सिंगापुर की फ्लाइट में सफर कर रहे हैं। सिंगापुर से लालू कब भारत पहुंचेंगे यह अभी तय नहीं है। कुछ दिन वो बेटी रोहिणी आचार्या के घर पर रूकेंगे। वहां रहकर वो रुटीन चेकअप कराएंगे।