सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
29-Apr-2022 07:09 AM
PATNA : चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में जमानत मिलने के बाद लालू यादव जेल से बाहर आ गए हैं। गुरुवार को लालू यादव का बेल बॉन्ड भरा गया था और तमाम अदालती प्रक्रिया पूरी करने के बाद लालू जेल से बाहर आ गए हैं। हालांकि अभी वह दिल्ली एम्स में ही अपना इलाज करा रहे हैं और एम्स से छुट्टी मिलने को लेकर आज डॉक्टरों को फैसला करना है। माना जा रहा है कि लालू यादव आज एम्स से बाहर आ जाएंगे उनके मीसा भारती के आवास पर पहुंचने की पूरी संभावना है। यह खबर पहले ही आ चुकी है कि लालू यादव और 30 अप्रैल को पटना आ सकते हैं।
इसके पहले लालू यादव का बेल बॉन्ड रांची में भरा गया। रांची हाईकोर्ट की तरफ से जमानत मिलने के बाद बुधवार को उसकी कॉपी सिविल कोर्ट में पहुंची। कोर्ट ने 10 लाख के जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश दिया था और रांची के ही रहने वाले 2 लोगों ने लालू यादव की जमानत दी है। लालू यादव के जमानतदार सुखदेव नगर हेहल के रहने वाले रंजन कुमार और अंजन किशोर बने हैं। झारखंड में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह में दोनों जमानतदारों की पहचान की है। बेल बांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्ट के आदेश की जानकारी एम्स को भेज दी गई थी।
आपको बता दें कि लगभग ढाई महीने पहले लालू यादव को डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई थी। निचली अदालत ने लालू को 5 साल की सजा सुनाई। इसके बाद लालू यादव जेल भेज दिए गए थे। लालू यादव 2 महीने 13 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहे। 22 अप्रैल को रांची हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू यादव को जमानत दी थी। लालू यादव को जमानत देने के लिए कोर्ट ने सजा की आधी मियाद पूरी कर लेने को सही पाया था।