Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
21-Nov-2022 04:40 PM
By VISHWAJIT
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में प्रदेश जेडीयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में जीत कर आए छात्र नेताओं के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसी कड़ी में ललन सिंह ने केंद्र सरकार को लेकर जोरदार हमला बोला।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, आज को छात्र चुनाव जीत कर आए हैं वो ही कल के भविष्य है। ये लोग देश और राजनीत दोनों के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग तो अब अंतिम पराव पर है। ललन सिंह ने कहा कि,मेरी राजनीति की शुरुआत 1974 में छात्र आंदोलन के जरिए हुई थी। उस समय हमने कभी कल्पना नहीं की थी की राजनीती में कुछ करेंगे। लेकिन, आज कई जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
इसके आगे ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोल, सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब बिहार में भाजपा और जदयू की सरकार थी तो पीएम से पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग की। लेकिन, केंद्र सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।ललन सिंह ने कहा कि एनडीए अब अटल जी और मुरली मनोहर जोशी वाली नहीं रही, इसलिए हमलोग उनसे अलग हो गए।
ललन सिंह ने कहा कि, देह के युवाओं को आज सबसे अधिक जरूरी रोजगार मिलना है, लेकिन आज देश के युवा बेरोजगारी का शिकार हो रहें हैं। देश के पीएम ने यह वादा किया था हर साल हमारी सरकार 2 करोड़ रोजगार देगी, लेकिन अबतक उनकी बातों का हकीकत नहीं दिखा है। लोकसभा चुनाव के दौरान जब हम वोट मांगने जाते थे तो लोग यही कहते थे कि, वोट तो हम आपको देंगे आप बस रोजगार देने वाली बात से पीछे नहीं हटियेगा। लेकिन, पीएम ने अब अग्निवीर योजना शुरू कर दिया गया, इससे और अधिक बेरोजगारी बढ़ी हैं।