गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Aug-2020 03:41 PM
PATNA : जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी के बीच रिश्ते में खटास अब और आगे बढ़ गई है. जेडीयू सांसद ललन सिंह ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर हमला बोला था. जिसके बाद एलजेपी ने जोरदार पलटवार किया है. एलजेपी प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा है कि जेडीयू सांसद ललन सिंह खुद सूरदास हैं. अशरफ अंसारी ने कहा है कि ललन सिंह को कुछ भी ठीक से दिखाई नहीं देता और यही वजह है कि वह मुंह में बवासीर की रोग से परेशान हैं.
एलजेपी प्रवक्ता ने कहा है कि पिछले दिनों मुंगेर में कोरोना वायरस को लेकर हुई बैठक के दौरान खुद ललन सिंह ने इस बात को कबूल किया था कि टेस्टिंग की स्पीड कम है लेकिन अब वह लोक जनशक्ति पार्टी के स्टैंड को खारिज कर रहे हैं. एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कोरोना को लेकर जो हकीकत बयां की, ललन सिंह उसे गलत बता रहे हैं. ललन सिंह का यह रवैया बताता है कि वह कालिदास बनकर बैठे हुए हैं, जो अपनी ही सरकार को डुबाना चाहते हैं. कहा है कि मुंगेर की मीटिंग में बिहार सरकार के मंत्री शैलेश कुमार ने भी कर सरकार की हकीकत बयां की थी लेकिन अब बेतुका बयान बाजी कर रहे हैं.
इतना ही नहीं एलजेपी ने यह भी साफ तौर पर कह दिया है कि बिहार में कोरोना टेस्टिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जाहिर की है. राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पीएम की चिंता के साथ अपनी चिंता जता रहे हैं लेकिन जेडीयू के लोगों को यह बात समझ में नहीं आती. एलजेपी प्रवक्ता ने कहा है कि जेडीयू को यह बात समझ लेनी चाहिए कि एलजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के कारण केंद्र सरकार में शामिल है. यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण है, न कि जेडीयू के कारण है.
इतना ही नहीं है एलजेपी ने ललन सिंह और जेडीयू के उन नेताओं को चुप रहने की नसीहत दी है, जो बेवजह चिराग पासवान पर बयान बाजी कर रहे हैं.