ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / ललन सिंह का विवादित बयान, दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है...तो...

ललन सिंह का विवादित बयान, दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है...तो मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं मीडियावाले

23-Aug-2022 06:00 PM

LAKHISARAI: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर से सांसद ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर एक तरफ ललन सिंह नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे हैं तो वही दूसरी ओर मीडिया के खिलाफ विवादित बयान देते दिख रहे हैं।


उन्होंने कहा कि महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराब को बंद किया लेकिन आज अखबार वाले मीडिया वाले मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं क्योंकि दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है। यदि दारू नहीं मिल रहा है तो मुख्यमंत्री क्या करें? आपकों देखे या जनता को देखें। 


पटना में शिक्षक अभ्यर्थी पर हुए लाठीचार्ज की घटना पर ललन सिंह ने कहा कि बिहार में एगो घटना से जंगलराज आ जाता है। यूपी में जाकर देखिए क्या वहां मंगलराज है। टीवी चैनल पर देश में नफरत फैलाया जा रहा है। बीजेपी पूरे देश का माहौल खराब करना चाहती है। बीजेपी विधवा विलाप कर रही है। गठबंधन धर्म क्या होता है उसका बीजेपी को को कोई ज्ञान नहीं है। एनडीए अटल और आडवाणी जी ने बनाया था। वो अपने सहयोगियों का सम्मान करना जानते थे। लेकिन इन बीजेपी के आज के नेताओं में इस बात का अभाव है। 


2019 में एनडीए का गठन होने के बाद आज क्या हुआ एक भी घटक एनडीए में नहीं है। अपने सहयोगी दलों के साथ खडयंत्र करेंगे और धोखा देने का काम करेंगे तो कौन साथ रहेगा। एनडीए में रहना है तो गुलाम बनकर रहो। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पीएम मेटेरियल पर कटाक्ष वाले बयान पर भी हमला बोला। कहा कि गिरिराज अपने टीआरपी पर चलते हैं। टीआरपी वाले व्यक्ति पर मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।