ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / ललन सिंह के सामने ही भिड़ गए JDU के छात्र नेता, चुनाव में...

ललन सिंह के सामने ही भिड़ गए JDU के छात्र नेता, चुनाव में सपोर्ट नहीं करने का लगाया आरोप

21-Nov-2022 03:34 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर जेडीयू से निकलकर सामने आ रही है, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में छात्र जेडीयू के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया है। प्रदेश जेडीयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान ही पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीते उम्मीदवार पुराने छात्र नेताओं से भिड़ गए। नवनिर्वाचित छात्र नेताओं का आरोप था कि जेडीयू के पुराने छात्र नेताओं ने चुनाव में उनकी मदद नहीं की।


दरअसल, पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज करने वाले जेडीयू उम्मीदवारों के लिए आज स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सभी नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को जीत की बधाई दी और बुके देकर सम्मानित किया। इसी बीच चुनाव में जीते जेडीयू के छात्र नेता पार्टी के पुराने लोगों पर सपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाते हुए एक दूसरे से भिड़ गए। कार्यक्रम में मौजूद जेडीयू नेता के समझाने के बावजूद जब छात्र नेता नहीं मानें तो खुद ललन सिंह मंच से नीचे आए और मामले को शांत कराया।


पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीते छात्र नेताओं का आरोप था कि छात्र जेडीयू का एक नेता  चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता के साथ प्रचार प्रसार कर रहा था। इस आरोप के बाद मंच पर मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में ही जेडीयू ने नए छात्र नेता पुराने छात्र नेताओं से उलझ गए और जमकर बहस हुई। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मामले को समेटते नजर आए और बाद में कार्यक्रम से बाहर निकल गए।