ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / ललन की गढ़ में आज गरजेंगे अमित शाह, लखीसराय में करेंगे रैली ;...

ललन की गढ़ में आज गरजेंगे अमित शाह, लखीसराय में करेंगे रैली ; जानिए क्या है इसके मायने

29-Jun-2023 07:36 AM

By First Bihar

LAKHISARAI : केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुरुवार  यानी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। शाह आज लखीसराय में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। शाह पिछले 10 महीने में यह पांचवी  बिहार यात्रा है। अब उनके इस रैली के कई मायने निकाले जा रहे हैं।


दरअसल, लखीसराय के मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा आता है। लेकिन अमित शाह के लखीसराय में आयोजित इस रैली को लेकर मुख्य रूप से कहा जा रहा है शाह न सिर्फ एक लोकसभा और 6 विधानसभा क्षेत्र   को ही प्रभावित करेंगे बल्कि अमित शाह की रैली से आसपास के क्षेत्रों के 3 लोकसभा और 20 विधानसभा क्षेत्रों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार मुंगेर से अपनी पार्टी का प्रत्याशी उतार सकती है। पिछले तीन चुनावों में बीजेपी ने मुंगेर सीट अपने गठबंधन के साथियों को लड़ने के लिए दी थी। 



बताया जा रहा है कि, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मुख्य रूप से 10 से 15 ऐसे लोकसभा सीटों की लिस्ट तैयार कर ली है जहां पार्टी का दबदवा बेहद कम रहा है। यहां पार्टी सिर्फ अपने बलबूते चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकी है। ऐसे में एक सीट मुंगेर को भी माना जाता है। यहां अबतक के  8 लोकसभा चुनाव में एक बार भी भाजपा का चेहरा मैदान में नहीं आया है। हालांकि भाजपा जब एनडीए के साथ थी तो भाजपा के नाम पर कैंडिडेट को वोट जरूर मिलें हैं। ऐसा कहा जाता है कि, पिछला लोकसभा चुनाव भी मोदी के नाम पर ही जीता गया है, हालांकि वर्तमान सांसद इस बात को सिरे से खारिज करते हैं। 



इधर, बीजेपी सूत्रों की मानें तो इस बार बीजेपी ये सीट अपने सहयोगियों को देने की बजाए खुद अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतराना चाहिए। लेकिन, सबसे बड़ी बात है की इसके लिए एक दमदार कैंडिडेट तैयार करना। इसके लिए जो नाम सबसे आगे चल रहा है उसमें वर्तमान बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह का है। उसके बाद राकेश सिन्हा का नाम भी चर्चा में हैं।


 जबकि ऐसा माना जा रहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाली कैंडिडेट विणा देवी को इस बार भाजपा अपने सिम्बल पर चुनाव लड़वा सकती है। इसके अलावा विजय सिन्हा का नाम चल रहा है। वे फिलहाल लखीसराय से विधायक हैं, जो मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में ही आता है। साथ ही इसी क्षेत्र के एक और मजबूत गढ़ मोकामा में उनका घर और ससुराल भी पड़ता है। इसके मद्देनजर मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के कोर कमेटी की एक बैठक भी विजय सिन्हा के घर में रखी गई है।