ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / लखीसराय में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 लाख का जाली...

लखीसराय में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 लाख का जाली नोट बरामद

24-Oct-2022 03:00 PM

LAKHISARAAY : बिहार के लखीसराय में पुलिस ने जाली नोट के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने शहर के निजी होटल में छापेमारी कर एक महिला और पुरुष को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 लाख का जाली नोट भी बरामद किया गया है। इस नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर भी छपी है। इसके साथ ही पुलिस ने इनलोगों की निशानदेही पर एक मशीन को भी बरामद किया है।  पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान एक महिला सहित इस गिरोह से जुड़े हुए तीन सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस इस गिरोह का उद्भेदन और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला और पुरुष पश्चिम बंगाल से जाली नोट की खेप लेकर एक महिला और एक पुरुष ट्रेन से जमालपुर स्टेशन पहुंचे व वहां से महिला जाली नोट की खेप लेकर सड़क के रास्ते जो कि पुरुष ट्रेन के रास्ते लखीसराय पहुंचकर जाली नोट की डिलीवरी देनी थी।


सूत्रों के अनुसार यह जाली नोट का खेप पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गलियाचक से लाया गया था। जिसे लखीसराय में डिलीवरी देनी थी। गलियाचक में जाली नोट के कारोबार का बड़ा गिरोह सक्रिय है। यहां के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस धंधे में लिप्त हैं। यह इलाका बांग्लादेश के बॉर्डर से सटा हुआ है।  जानकारों की मानें तो इस नोट को पर्व त्योहार एवं आसन्न नगर निकाय चुनाव में खपाने के मद्देनजर लाया गया था। इस मामले पर पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट बोलने से परहेज कर रही है। 


एसपी पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ राष्ट्र विरोधी अपराधकर्मी नकली नोट का करोबार करने शहर के होटल आकाश में आए हुए हैं। इसी सूचना पर एएसपी इमरान मसूद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जिसके बाद होटल आकाश में छापेमारी की गई जहां से मनीष कुमार एवं माधुरी कुमारी को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया। फिर इसके निशानदेही पर नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर राहुल सिंह और सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भी भारी मात्रा में जाली नोट बरामद किया गया। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि सभी जाली नोट ब्लैक हैं, जो केमिकल से साफ किया जाता है। फिर उसे बाजार में खपाया जाता है। एसपी ने कहा कि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।