ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / लखीसराय गोलीकांड में चौथी मौत : PMCH में इलाज के दौरान घर की...

लखीसराय गोलीकांड में चौथी मौत : PMCH में इलाज के दौरान घर की बहु ने तोड़ा दम, छठ पूजा के दिन एक साथ उठी थी तीन अर्थ‍ियां

22-Nov-2023 08:37 AM

By First Bihar

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय में सनकी आशीष चौधरी द्वारा सोमवार यानी छठ पूजा के दूसरे दिन ताबड़तोड़ फायरिंग करके एक ही परिवार के छह लोगों को गोलियों से भून देने के मामले में पुलिस ने लाइनर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक इस घटना में अबतक चार लोगों की मौत हो गयी है। यानी की इस घटना में दो भाई चंदन झा एवं राजनंदन झा के साथ बहन दुर्गा झा और घर की बहू प्रीति झा समेत चार सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है।


दरअसल, सनकी आशीष चौधरी द्वारा सोमवार को ताबड़तोड़ फायरिंग करके एक ही परिवार के छह लोगों को गोलियों से भून देने के मामले में पुलिस ने लाइनर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित आशीष चौधरी की खोज की जा रही है। इस घटना के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत लखीसराय बंद मंगलवार को स्वत: स्फूर्त रहा। वहीं, इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा की टीम ने लखीसराय पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है। 


इसके साथ ही इस मामले में मुंगेर के डीआईजी संजय कुमार ने लखीसराय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया है कि हत्यारोपित आशीष चौधरी एवं दुर्गा झा ने प्रेम-प्रसंग में शादी की थी। शादी के बाद उपजे अंदरूनी विवाद में उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। इसके साथ ही घटना के मुख्य आरोपी के तरफ से 10 पन्ने का लिखा गया नोट भी पुलिस के हाथ लगी है। 


उधर, इस मामले में पुलिस ने लाइनर की भूमिका निभाने वाले स्थानीय पंजाबी मोहल्ला निवासी राजन पासवान उर्फ समीर राज और आशीष चौधरी को पिस्टल उपलब्ध कराने वाला उमेश साव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, 10 खोखा एवं चार कारतूस बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस आशीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकाने पर छापेमारी जारी है।


पुलिस का ऐसा मानना है कि, आशीष ने गोलीबारी एवं हत्या की घटना को अंजाम दिया, जिसमें उसी के मोहल्ले के राजन पासवान ने लाइनर की भूमिका निभाई, जबकि उमेश साव ने उसे पिस्टल एवं कारतूस उपलब्ध कराया। उक्त दोनों अपराधी रहे हैं तथा शराब तस्करी से भी जुड़े रहने का प्रमाण मिले हैं। उक्त दोनों अपराधियों की नजर दुर्गा झा के परिवार की कीमती जमीन और मकान पर थी, उसने सिरफिरे आशीष चौधरी को दुर्गा द्वारा धोखा देने की बात दिमाग में डालकर उसके परिवार को खत्म करने की साजिश रची। हालांकि, आशीष द्वारा लिखी 15 पन्ने की प्रेम कहानी को आधार बनाकर पुलिस पूरे मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है।